

रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। कलचुरी समाज द्वारा सहस्त्रार्जुन जयंती मनाई गई। होटल हरीविलास में सहस्त्रार्जुन की पूजा अर्चना पंडित कुलदीप पण्ड्या द्वारा मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्वलित कर करवाई गई। इसके पश्चात 101 जोडों द्वारा भव्य महाआरती कर प्रसादी वितरण किया गया । इस अवसर पर डाॅ. प्रतिभा जायसवाल, पूजा जायसवाल एवं रितु मालवीया द्वारा सहस्त्रार्जुन के बारे में सामान्य ज्ञान के प्रश्नों की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। योगेश मालवीया, रमेश मालवीया, गिरधारी मालवीया, विजय मालवीया, प्रह्लाद जायसवाल, ओमप्रकाश मालवीया द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने भी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिला वर्ग की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राधिका मालवीया, द्वितीय स्थान रेखा मालवीया, तृतीय स्थान प्रिया मालवीया को विजेता घोषित कर पुरस्कृत किया गया। बच्चों मे राहा मालवीय को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति समाज के वरिष्ठ अखिलेश जायसवाल सहसचिव राष्ट्रीय कार्यकारिणी की रही। आभार समाज के महेश मालवीय ने माना।