

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर। घर में खेलते समय मासूम ने मच्छर मार दवा पी ली जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से बच्ची की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
कस्बे के मोहल्ला मराठीपुरा निवासी संदीप कुमार की डेढ वर्षीय पुत्री शैल पुत्री ने खेलते समय घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली जिसे परिजनों द्वारा गंभीर हालत में इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से मासूम बच्ची की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।