

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
कुरारा,हमीरपुर 18 मई कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी खनन का कार्य थाना पुलिस की शह पर किया जा रहा है। थाने का कारखास जीप चालक द्वारा अवैध खनन में वसूली की जा रही है।
कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में आधा दर्जन जे सीबी मशीनों द्वारा शाम ढलते
ही अवैध रूप से मिट्टी का खनन जोरो
पर किया जा रहा है। क्षेत्र के कुतुबपुर
खोड निवासी दुष्यंत यादव ने बताया कि मेरे गांव के समीप तीन जे सी बी
मशीनों से मिट्टी का अवैध खनन रात में
किया जा रहा था। इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी हमीरपुर से की गई थी
तब थाना पुलिस ने अधिकारियों के आने की लोकेशन मिट्टी खनन करने वालों को दी थी । तब रात में खनन बन्द हो गया था। लोगो ने बताया कि थाने में
जीप चालक इस अवैध काम लिप्त है। तथा मिट्टी खनन करने वालों से पैसे की
वसूली कर रहा है। तथा अवैध धंधा करने वालो को बढ़ावा दे रहा है। ग्रामीण
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि शाम ढलते ही मिट्टी का खनन शुरू हो जाता है। जो
कि पूरी रात चलता है। इसमें किसी भी
जेसीबी संचालक के पास मिट्टी खनन
का परमीशन नहीं रहता है। पुलिस की सह पर रात में मिट्टी का खनन जारी है।
लोगो ने खनिज विभाग से इस अवैध
खनन की जांच कराए जाने की मांग की है। तथा अवैध कार्य पर कार्यवाही किए
जाने की मांग की है।