मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
टिकट कटा, निष्ठा नहीं – भाजपा के सच्चे सिपाही निकले वैद्य बृजमोहन शर्माAKHAND BHARAT BULLET NEWSअष्टमी पर ‘शक्ति से सृजन’ अभियान के तहत पौधारोपणविनय ज्वेलर्स में 45 लाख की लूट का 8 दिन में खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, गहने और नगदी बरामदआईजीपी ट्रैफिक जेएंडके ने राजौरी के डीसीपीएल में सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को मजबूत करने के लिए संयुक्त समन्वय बैठक की अध्यक्षता की राजौरी, 18 अक्टूबर आईजीपी ट्रैफिक जेएंडके,आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, युवाओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियांहाईवे की गुणवत्ता पर लोक अदालत सख्त, 24 अक्टूबर को जवाब तलब , सड़क बनी, लेकिन झटकों से नही मिली राहतउपली कोठी स्थित शिवालय का पांचवा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, भक्तों ने काटा केक, की शिव आराधनापुलिस की सरपरस्ती में हो रहाअवैध खनन की मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली से मासूम की मौतप्रसव के दौरान जच्चा व बच्चा की मौत, लापरवाही का आरोपटिकट कटा, निष्ठा नहीं – भाजपा के सच्चे सिपाही निकले वैद्य बृजमोहन शर्माAKHAND BHARAT BULLET NEWSअष्टमी पर ‘शक्ति से सृजन’ अभियान के तहत पौधारोपणविनय ज्वेलर्स में 45 लाख की लूट का 8 दिन में खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, गहने और नगदी बरामदआईजीपी ट्रैफिक जेएंडके ने राजौरी के डीसीपीएल में सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को मजबूत करने के लिए संयुक्त समन्वय बैठक की अध्यक्षता की राजौरी, 18 अक्टूबर आईजीपी ट्रैफिक जेएंडके,आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, युवाओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियांहाईवे की गुणवत्ता पर लोक अदालत सख्त, 24 अक्टूबर को जवाब तलब , सड़क बनी, लेकिन झटकों से नही मिली राहतउपली कोठी स्थित शिवालय का पांचवा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, भक्तों ने काटा केक, की शिव आराधनापुलिस की सरपरस्ती में हो रहाअवैध खनन की मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली से मासूम की मौतप्रसव के दौरान जच्चा व बच्चा की मौत, लापरवाही का आरोप
A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्य प्रदेश

किसानों को नहीं मिल रहा खाद विधायक सेना पटेल ने उठाए सवाल

किसानों को नहीं मिल रहा खाद विधायक सेना पटेल ने उठाए सवाल
WhatsApp Facebook

दीपक शर्मा की रिपोर्ट

बोवनी के महत्वपूर्ण समय में खाद वितरण प्रभावित, विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र

आलीराजपुर:- खेती के महत्वपूर्ण समय में किसानों को खाद के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जिले में उर्वरक वितरण प्रभावित होने और किसानों के जगह-जगह भटकने को लेकर जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने प्रदेश सरकार की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कलेक्टर अलीराजपुर को पत्र लिखा है।

 

विधायक पटेल ने कहा कि जिस समय किसान को अपने खेत और फसल की चिंता करनी चाहिए, उस समय वह खाद के लिए परेशान हो रहा है। सरकार और विभाग की व्यवस्थागत खामियों का खामियाजा आखिर किसान क्यों भुगते?

उन्होंने कहा कि भारत सरकार के iFMS पोर्टल और उर्वरक विक्रेताओं के वास्तविक स्टॉक के Reconciliation (मिलान) की प्रक्रिया के कारण उर्वरक वितरण प्रभावित हुआ है। सरकारी प्रक्रिया अपनी जगह है, लेकिन इसका सीधा असर किसानों पर नहीं पड़ना चाहिए। “किसान घंटों लाइन में खड़ा रहे, खाद के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान भटके और समय पर खाद नहीं मिलने से उसकी फसल खराब होने की नौबत आए—यह स्वीकार नहीं किया जा सकता। सरकार तत्काल व्यवस्था सुधारे और प्रत्येक जरूरतमंद किसान तक पर्याप्त खाद पहुंचाना सुनिश्चित करे।”

विधायक सेना पटेल ने कलेक्टर से मांग की कि शासन स्तर पर तत्काल आवश्यक स्वीकृति एवं कार्रवाई कर अलीराजपुर जिले में किसानों को बिना परेशानी के पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों के हक की खाद समय पर उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। किसानों को उनके अधिकार के लिए भटकने नहीं दिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो किसानों के हित में उनकी आवाज और मजबूती से उठाई जाएगी।

“किसान परेशान है तो हम चुप नहीं बैठेंगे — किसान के हक और फसल की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेंगे।”