*खापरखेड़ा।* भाजपा के *सेवा संकल्प अभियान 2026* के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत खापरखेड़ा ग्रामीण मंडल में हाई सेकेंडरी स्कूल खापरखेड़ा एवं प्राथमिक शाला महलवाड़ा में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। माननीय प्रधानमंत्री द्वारा किए गए सेवा कार्यों एवं *विकसित भारत संकल्प* अभियान के तहत हाई सेकेंडरी स्कूल खापरखेड़ा में *“मेरे सपनों का भारत”* विषय पर भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
छात्रों ने अपने भाषण और चित्रों के माध्यम से विकसित, आत्मनिर्भर और स्वच्छ भारत का सपना प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष *राजाजी पटेल*, वरिष्ठ नेता *पवन बलिया*, विद्यालय के प्राचार्य *श्रीवास्तव सर*, युवा सरपंच *सुलभ गोयदानी, चरन सिंह पटेल, हरगोविंद पटेल* सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि युवा प्रतिभाओं के सपनों में ही विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प दिखाई देता है।
