मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
*सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय माध्यमिक शाला रैयतवाड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित**खापरखेड़ा के पांचो बूथों के कार्यकर्ताओं ने तपसी मंदिर में सामूहिक रूप से मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन**सेवा संकल्प अभियान 2026 : खापरखेड़ा में ‘मेरे सपनों का भारत’ पर हुई ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिता*हमीरपुर :बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों एवं बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति किया गया जागरूकहमीरपुर :जनपद की सभी तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवसहमीरपुर :सीएम डैशबोर्ड की खराब प्रगति पर डीएम सख्त, बॉटम-10 विभागों के अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देशपूर्व विधायक समाजवादी आशुतोष उपाध्याय मृत युवक मेराज के घर भैंसही बनकटा स्टेशन ।यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस शुल्क के विरोध में व्यापारी संघ ने SDM को सौंपा ज्ञापनमूलतः और जन्म से कोसली के स्थायी निवासी नहीं हैं सरपंच रामकिशन जांगड़ा व बाबा शिवपुरी! ग्रामीणों में आक्रोश, गांव के हित व मठ-मंदिरों से जुड़े मामलों में नही हो रहा अपेक्षित कामहमीरपुर :कंस वध मेला की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक, साफ-सफाई, प्रकाश, झांकियों और सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा*सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय माध्यमिक शाला रैयतवाड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित**खापरखेड़ा के पांचो बूथों के कार्यकर्ताओं ने तपसी मंदिर में सामूहिक रूप से मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन**सेवा संकल्प अभियान 2026 : खापरखेड़ा में ‘मेरे सपनों का भारत’ पर हुई ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिता*हमीरपुर :बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों एवं बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति किया गया जागरूकहमीरपुर :जनपद की सभी तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवसहमीरपुर :सीएम डैशबोर्ड की खराब प्रगति पर डीएम सख्त, बॉटम-10 विभागों के अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देशपूर्व विधायक समाजवादी आशुतोष उपाध्याय मृत युवक मेराज के घर भैंसही बनकटा स्टेशन ।यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस शुल्क के विरोध में व्यापारी संघ ने SDM को सौंपा ज्ञापनमूलतः और जन्म से कोसली के स्थायी निवासी नहीं हैं सरपंच रामकिशन जांगड़ा व बाबा शिवपुरी! ग्रामीणों में आक्रोश, गांव के हित व मठ-मंदिरों से जुड़े मामलों में नही हो रहा अपेक्षित कामहमीरपुर :कंस वध मेला की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक, साफ-सफाई, प्रकाश, झांकियों और सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा
Hamirpurउत्तर प्रदेशशिक्षा

हमीरपुर :बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों एवं बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति किया गया जागरूक

हमीरपुर। जिलाधिकारी हमीरपुर श्री अभिषेक गोयल के निर्देशन में जिला प्रोबेशन विभाग द्वारा बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं की जानकारी देने…

हमीरपुर :बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों एवं बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति किया गया जागरूक
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। जिलाधिकारी हमीरपुर श्री अभिषेक गोयल के निर्देशन में जिला प्रोबेशन विभाग द्वारा बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सिसोलर एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सिसोलर, मौदहा में हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन एवं बाल संरक्षण इकाई द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को 1098 एवं 181 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया गया कि आवश्यकता पड़ने पर इन हेल्पलाइन सेवाओं के माध्यम से सहायता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही बाल विवाह के दुष्परिणामों, बालिकाओं की शिक्षा के महत्व तथा उनके अधिकारों के संबंध में जागरूक किया गया।

बालिकाओं को बताया गया कि शिक्षा केवल उनके व्यक्तिगत विकास का माध्यम ही नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता तथा परिवार, समाज एवं देश के समग्र विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला है। बाल विवाह से होने वाले सामाजिक, शैक्षिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों के प्रति भी छात्राओं को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सिसोलर में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना हेतु 24 पात्र छात्राओं तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 06 पात्र छात्राओं, कुल 30 छात्राओं को चिन्हित किया गया। पात्र बालिकाओं को शासन की योजना का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त थाना सिसोलर की महिला हेल्प डेस्क से संपर्क करने वाली महिलाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने के संबंध में महिला कांस्टेबल अनुष्का दुबे से चर्चा की गई, ताकि जरूरतमंद महिलाओं को उपलब्ध रोजगारपरक अवसरों एवं योजनाओं से जोड़ा जा सके।

कार्यक्रम का आयोजन दीप्ति अग्निहोत्री एवं शशि तिवारी द्वारा किया गया। इस दौरान बालिकाओं एवं महिलाओं को शासन द्वारा संचालित महिला एवं बाल संरक्षण से संबंधित सेवाओं तथा योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।।