मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
टिकट कटा, निष्ठा नहीं – भाजपा के सच्चे सिपाही निकले वैद्य बृजमोहन शर्माAKHAND BHARAT BULLET NEWSअष्टमी पर ‘शक्ति से सृजन’ अभियान के तहत पौधारोपणविनय ज्वेलर्स में 45 लाख की लूट का 8 दिन में खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, गहने और नगदी बरामदआईजीपी ट्रैफिक जेएंडके ने राजौरी के डीसीपीएल में सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को मजबूत करने के लिए संयुक्त समन्वय बैठक की अध्यक्षता की राजौरी, 18 अक्टूबर आईजीपी ट्रैफिक जेएंडके,आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, युवाओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियांहाईवे की गुणवत्ता पर लोक अदालत सख्त, 24 अक्टूबर को जवाब तलब , सड़क बनी, लेकिन झटकों से नही मिली राहतउपली कोठी स्थित शिवालय का पांचवा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, भक्तों ने काटा केक, की शिव आराधनापुलिस की सरपरस्ती में हो रहाअवैध खनन की मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली से मासूम की मौतप्रसव के दौरान जच्चा व बच्चा की मौत, लापरवाही का आरोपटिकट कटा, निष्ठा नहीं – भाजपा के सच्चे सिपाही निकले वैद्य बृजमोहन शर्माAKHAND BHARAT BULLET NEWSअष्टमी पर ‘शक्ति से सृजन’ अभियान के तहत पौधारोपणविनय ज्वेलर्स में 45 लाख की लूट का 8 दिन में खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, गहने और नगदी बरामदआईजीपी ट्रैफिक जेएंडके ने राजौरी के डीसीपीएल में सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को मजबूत करने के लिए संयुक्त समन्वय बैठक की अध्यक्षता की राजौरी, 18 अक्टूबर आईजीपी ट्रैफिक जेएंडके,आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, युवाओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियांहाईवे की गुणवत्ता पर लोक अदालत सख्त, 24 अक्टूबर को जवाब तलब , सड़क बनी, लेकिन झटकों से नही मिली राहतउपली कोठी स्थित शिवालय का पांचवा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, भक्तों ने काटा केक, की शिव आराधनापुलिस की सरपरस्ती में हो रहाअवैध खनन की मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली से मासूम की मौतप्रसव के दौरान जच्चा व बच्चा की मौत, लापरवाही का आरोप
Singrauliमध्य प्रदेश

सिंगरौली: जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा कानून व यातायात नियमों की दी जानकारी।

सिंगरौली: जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा कानून व यातायात नियमों की दी जानकारी।
WhatsApp Facebook

सिंगरौली: जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा कानून व यातायात नियमों की दी जानकारी।

अनजान व्यक्ति से OTP, पासवर्ड व बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें :- एसडीओपी

सिंगरौली :  पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम के निर्देशन में जिले में विद्यार्थियों को कानून, सुरक्षा, साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद अभियान चलाया जा रहा है।
‌        इसी क्रम में मंगलवार को सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिर्रवाह में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 150 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा में पुलिस की भूमिका के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनकर विद्यार्थी स्वयं की सुरक्षा के साथ समाज की सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। *साइबर ठगी से बचने की दी जानकारी* विद्यार्थियों को साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए गए। *एसडीओपी देवसर  गायत्री तिवारी ने* विद्यार्थियों को समझाइश देते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, पासवर्ड, बैंक खाते से संबंधित जानकारी अथवा निजी जानकारी साझा नहीं करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें और सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करें।
       साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल 1930 पर शिकायत करने की जानकारी भी दी गई। महिला एवं बाल सुरक्षा पर किया जागरूक कार्यक्रम में महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े विषयों पर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार के गलत व्यवहार छेड़छाड़ उत्पीड़न या असहज परिस्थिति में चुप न रहें और तत्काल परिजनों, शिक्षकों अथवा पुलिस को सूचना दें।
           आपात स्थिति में डायल-112 की सहायता लेने की प्रक्रिया भी समझाई गई।
यातायात नियमों के पालन का दिलाया संकल्प पुलिस अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने की समझाइश दी। विद्यार्थियों से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।
      विद्यार्थियों ने पूछे सवाल
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली, अपराधों की रोकथाम, साइबर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर पुलिस अधिकारियों से सवाल किए।
       अधिकारियों ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का सरल भाषा में समाधान किया और उन्हें कानून का पालन करने अनुशासन बनाए रखने तथा किसी भी अपराध या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।
     जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों और पुलिस के बीच संवाद एवं विश्वास को मजबूत करना तथा युवाओं को जागरूक, जिम्मेदार और सुरक्षित नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है।
           कार्यक्रम में एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी, सूबेदार आशीष तिवारी, प्रधान आरक्षक आशीष बागरी,आरक्षक प्रतीक जाट सहित विद्यालय के प्राचार्य के.के. द्विवेदी, शिक्षकगण एवं स्टाफ मौजूद रहे।