A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

नीम चौक स्थित समिति के सदस्यों ने नीम चौक स्थित स्वास्थ्य केंद्र को पुनः प्रारंभ कराने की मांग की

दीपक शर्मा की रिपोर्ट 

आलीराजपुर:- आलीराजपुर:- जिला कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में नागरिकों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। जनसुनवाई कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर नीतू माथुर ने आमजन की शिकायतें सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान कुल 35 आवेदन प्राप्त हुए।

 

Related Articles

इस जनसुनवाई के दौरान नीम चौक स्थित समिति के सदस्यों ने नीम चौक स्थित स्वास्थ्य केंद्र को पुनः प्रारंभ कराने संबंध में आवेदन दिया । उन्होंने बताया कि शहर के मध्य स्थित यह स्वास्थ्य केन्द्र आसपास के रहवासियों, बुजुर्गों, महिलाओं एवं गरीब वर्ग के मरीजों के लिए सुविधाजनक है। स्‍वास्‍थ केन्द्र बंद होने के कारण मरीजों को उपचार के लिए बड़े अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। स्वास्थ्य केन्द्र को शीघ्र प्रारंभ कर पर्याप्त स्टॉफ एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवायी जाए ।

सा‍थ ही टंकी मैदान स्थित शासकीय सर प्रताप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान की क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार की मरम्मत करवाने के संबंध में भी आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने से मैदान में अनधिकृत आवागमन, पशुओं एवं असामाजिक तत्वों का प्रवेश बना रहता है। मैदान में गंदगी एवं कचरे की समस्या के साथ ही वाहनों की पार्किंग किए जाने से खेल गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। साथ ही मैदान परिसर में कन्या छात्रावास स्थित होने से वहां रहने वाली छात्राओं को भी असुरक्षित एवं असुविधाजनक माहौल का सामना करना पड़ रहा है।

खेल मैदान की सुरक्षा दीवार का शीघ्र निर्माण कराने तथा अनधिकृत आवागमन, वाहनों की पार्किंग, आवारा पशुओं एवं असामाजिक तत्वों के प्रवेश पर रोक लगावायी जाए । कलेक्टर माथुर ने उक्त आवेदन को संबंधित विभाग को जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 

एक अन्‍य आवेदन समरिया पिता धानकला निवासी उचका फलिया ,घोलापल्लवी तहसील सोंडवा ने अपने कार्य की बकाया राशि का भुगतान दिलाए जाने के लिए आवेदन दिया । उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत मुंडला के अंतर्गत मुंडला तालाब निर्माण का कार्य ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा करवाया गया था निर्माण कार्य के दौरान मेरे द्वारा ट्रैक्टर के माध्यम से मिट्टी परिवहन एवं अन्य संबंधित कार्य किया गया। मेरे द्वारा निर्धारित कार्य पूर्ण होने के उपरांत भी आज मंगल तक ग्राम पंचायत द्वारा मेरी बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया है। राशि का भुगतान नहीं होने के कारण मुझे कई प्रकार की आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुझे मेरी बकाया भुगतान राशि का भुगतान करवाया जाए। 

 

कलेक्टर माथुर ने उक्त आवेदन को अतिरिक्‍त मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी को जांच कर शिकायत सही पाए जाने पर शीघ्र भुगतान के निर्देश दिए। जनसुनवाई में भूमि विवाद, एरियर का भुगतान करने ,अतिक्रमण, आंगनवाड़ी भवन निर्माण करने,जमीन पर कब्जा, आंगनवाड़ी नियुक्ति एवं जाति प्रमाण-पत्र बनवाने आदि समस्याओं से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए।इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संघमित्रा गौतम, अपर कलेक्टर सोहन कनास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button