मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
जोन, सेक्टर प्रभारियों संग सपा ने की बैठक अशोक यादव बोले- भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रहा है चुनाव आयोग कार्यवाह जिलाध्यक्ष अशोक यादव**🔴 13 किलोमीटर की सड़क बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, सफर 100 किलोमीटर जैसा महसूस होने का दावा*बड़वानी में कालिका मंदिर में धूमधाम से बनेगा शारदीय नवरात्रि पर्व।​खेल राज्यमंत्री ने डभिया अदारी पहुंच एशियन गेम्स कांस्य पदक विजेता रोहित यादव को किया सम्मानित, माता-पिता से की मुलाकातसम्पूर्ण समाधान दिवस: डीएम और एसएसपी ने तहसील सदर में सुनीं जनसमस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देशचकेरी ठीकरी सड़क पर मंडवाड़ा के पास भीषण सड़क हादसा पिकअप के उड़े परखचे।बरेली के आंवला तहसील में शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ।सेवा संकल्प अभियान के तहत टोकोपारा की छात्रा रुकइया बेगम ने जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान, बढ़ाया सीतापुर का मान,,,हमीरपुर :तहसील मौदहा में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजितगोरखपुर में बच्चों को पहनाए जूते-मौजे, पढ़ाई और कैरियर को लेकर किया संवाद, कलेक्टर ने मूसामुंडी एवं गाड़ासरई में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षणजोन, सेक्टर प्रभारियों संग सपा ने की बैठक अशोक यादव बोले- भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रहा है चुनाव आयोग कार्यवाह जिलाध्यक्ष अशोक यादव**🔴 13 किलोमीटर की सड़क बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, सफर 100 किलोमीटर जैसा महसूस होने का दावा*बड़वानी में कालिका मंदिर में धूमधाम से बनेगा शारदीय नवरात्रि पर्व।​खेल राज्यमंत्री ने डभिया अदारी पहुंच एशियन गेम्स कांस्य पदक विजेता रोहित यादव को किया सम्मानित, माता-पिता से की मुलाकातसम्पूर्ण समाधान दिवस: डीएम और एसएसपी ने तहसील सदर में सुनीं जनसमस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देशचकेरी ठीकरी सड़क पर मंडवाड़ा के पास भीषण सड़क हादसा पिकअप के उड़े परखचे।बरेली के आंवला तहसील में शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ।सेवा संकल्प अभियान के तहत टोकोपारा की छात्रा रुकइया बेगम ने जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान, बढ़ाया सीतापुर का मान,,,हमीरपुर :तहसील मौदहा में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजितगोरखपुर में बच्चों को पहनाए जूते-मौजे, पढ़ाई और कैरियर को लेकर किया संवाद, कलेक्टर ने मूसामुंडी एवं गाड़ासरई में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़

लाइफ लाइन एक्सप्रेस से मिल रही है निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा

लाइफ लाइन एक्सप्रेस से मिल रही है निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा
WhatsApp Facebook

.

– अब तक 1944 मरीजों की जांच, 1820 नेत्र एवं 124 स्त्री रोग के मरीज शामिल

– 05 सितंबर तक जारी रहेगी सेवा, कलेक्टर ने जिले वासियों से अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की

सूरजपुर/18 अगस्त 2026/   इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन का लाइफ लाइन एक्सप्रेस विश्रामपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-02 पर जिलेवासियों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, उपचार एवं शल्य चिकित्सा की सुविधा प्रदान कर रहा है। 16 अगस्त से शुरू हुए स्वास्थ्य शिविर में अब तक कुल 1944 मरीजों की जांच की जा चुकी है, जिसमें 1820 नेत्र रोग तथा 124 स्त्री रोग से संबंधित मरीज शामिल हैं। नेत्र रोग से संबंधित मरीजों में अब तक मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन किया जा रहा है। स्त्री रोग के अंतर्गत स्तन एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की जांच एवं स्क्रीनिंग 16 से 21 अगस्त तक की जा रही है। इस दौरान अब तक 124 महिलाओं की जांच की जा चुकी है।
इस चलित अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच एवं उपचार किया जा रहा है। शिविर में प्रतिदिन सुबह 09ः00 बजे से शाम 04ः00 बजे तक ओपीडी संचालित हो रही है। नेत्र रोग के अंतर्गत 16 से 21 अगस्त तक आंखों की जांच तथा 17 से 22 अगस्त तक सर्जरी की जा रही है। मोतियाबिंद एवं दृष्टि दोष से संबंधित मरीजों को आवश्यकतानुसार शल्य चिकित्सा की सुविधा दी जा रही है। सर्जरी के बाद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां एवं चश्मा भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त कान की जांच, मध्य कर्ण शल्य क्रिया एवं ऑडियोमेट्री के लिए 22 से 27 अगस्त तक जांच तथा 23 से 28 अगस्त तक ऑपरेशन किए जाएंगे। मुड़े हुए हाथ-पैर, 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों की अस्थि सुधार सर्जरी तथा प्लास्टिक सर्जरी के लिए 28 से 31 अगस्त तक जांच और 29 अगस्त से 01 सितंबर तक ऑपरेशन निर्धारित हैं। दांतों की जांच एवं उपचार 01 से 05 सितंबर तक किया जाएगा।
कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने जिले वासियों से अपील की है कि लाइफ लाइन एक्सप्रेस के माध्यम से जिले में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उनके घर के निकट उपलब्ध हुई हैं। उन्होंने नागरिकों से इस निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।
शिविर में आने वाले मरीजों के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी अथवा अन्य वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। भर्ती होने वाले मरीज के साथ केवल एक सहयोगी को रुकने की अनुमति होगी।
शिविर एवं स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 7039673973 अथवा कार्यक्रम समन्वयक श्री योगेश के मोबाइल नंबर 8826547301 पर संपर्क किया जा सकता है।