बहेड़ी। इज्जतनगर थाना क्षेत्र निवासी जयंती गंगवार ने बहेड़ी थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर पैतृक संपत्ति के नामांतरण में कथित जालसाजी और धमकी देने का आरोप लगाया है।
शिकायतकर्ता के अनुसार उनके पिता वीरेंद्र कुमार की मानसिक हालत ठीक नहीं थी और दिसंबर 2025 में उनका निधन हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने उनकी स्थिति का फायदा उठाकर वर्ष 2017 में कथित रूप से वसीयत तैयार करवा ली। इसके बाद वर्ष 2026 में राजस्व न्यायालय में नामांतरण की कार्रवाई कर जमीन दूसरे लोगों के नाम कराने का प्रयास किया गया।
महिला का आरोप है कि उसकी बहन इन्द्रा देवी की मृत्यु 20 अक्टूबर 2024 को हो चुकी थी, इसके बावजूद उनके नाम से दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।