A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :डीजल चोरों ने ट्रक मालिक की गाडी में की फायरिंग 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर । नेशनल हाईवे 34 पर खड़े ट्रक से डीजल चोरी के दौरान ट्रक मालिक के पहुंचने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में ट्रक मालिक ने भी फायर झोंक दिए। बदमाश भयभीत होकर अपनी ऑल्टो कार से बैठकर ललपुरा थानाक्षेत्र के पौथिया गांव के समीप पहुंचे और वाहन को छोड़कर मौके से भाग निकले। घटना नरायनपुर गांव के समीप की बताई जा रही है। लेकिन थानाध्यक्ष ने इससे साफ इनकार किया है।

बीती रात नेशनल हाईवे 34 के किनारे नरायनपुर के समीप अज्ञात बदमाश खड़े ट्रक से डीजल चोरी कर रहे थे। इसी बीच ट्रक मालिक मौके पर पहुंच कर उनको देखते ही ललकारा। इस पर बदमाशों ने उन पर फायरिंग झोंक दी। जवाब में ट्रक मालिक भी फायर किए। इस घटना के बाद बदमाश अपनी कार से भाग खड़े हुए। ट्रक मालिक ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर सक्रिय हुई पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। अपने को पुलिस से घिरता देखकर कुंडौरा एवं पौथिया मार्ग पर नर्सरी के पास वाहन छोड़कर भाग गए। ललपुरा पुलिस ने वाहन को बरामद किया। ललपुरा थानाध्यक्ष राकेश कुमार सरोज ने बताया कि फायरिंग की घटना संदिग्ध लग रही है। घटना नरायनपुर के समीप एक ढाबे की बताई जा रही है।आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही घटना का खुलासा होगा। वहीं थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि घटना कुछेछा के समीप पेट्रोल पंप के पास हुई है।

Related Articles

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!