जिला ब्युरो चीप रवि गोस्वामी सरगुजा,
सरगुजा – आपको बता दें कि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह कावड़ यात्रा सबसे लंबी यात्रा मानी जाती है 13 अगस्त को वाराणसी अस्सी घाट से पवित्र गंगा जल उठा कर यह यात्रा प्रारंभ की जाती है और 419 किलोमीटर यात्रा तय करने के पश्चात् स्वयंभू विराजमान शिवलींग चोरकीपानी मंदिर जो कि मैनपाट ब्लॉक में आती है वहां पहुंचकर सभी कांवड़ियों के द्वारा जलाभीषेक किया जाता है । जिसका नाम महायात्रा 360 है ।
महायात्रा 360 की यात्रा का पांचवां वर्ष है जो प्रतिवर्ष सावन की माह में प्रारंभ करते हुए आखिरी सोमवार को चोरकीपानी
धाम में जलाभिषेक कर हवन पूजन एवं भंडारा के साथ पूर्ण होती है ।
आपको बता दें कि सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रामकुमार टोप्पो जी के नेतृत्व में यह यात्रा प्रतिवर्ष पूर्ण होता है ।
आपको बता दे कि यह यात्रा माननीय विधायक रामकुमार टोप्पो जी जब विधायक नहीं बने थे तब से प्रारंभ है और यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि बाबा काशी विश्वनाथ जी , मां गंगे और चोरकीपानी बाबा भोलेनाथ की असीम कृपा प्राप्त हुई है।
माननीय विधायक श्री रामकुमार टोप्पो जी ने अपने संदेश में कहा कि वाराणसी अस्सी घाट से सीतापुर विधानसभा में विराजमान चोरकीपानी मंदिर की दूरी लगभग 5 लाख कदम की होती है और मेरा हर एक कदम हमारे विधानसभा सीतापुर में विराजमान सभी के लिए सुख , समृद्धि और निरंतर उन्नति के लिए होती है और बाबा भोलेनाथ से यही कामना करता हूं कि मुझे जो दायित्व हमारे विधानसभा क्षेत्रवासियों के दिया है उसे हर सम्भव पूरा कर सकूं ।

