मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बड़वानी में विकसित भारत संकल्प सभा सेवा संकल्प ज्योति यात्रा निकाली गई हजारों कार्यकर्ता और हितग्राही पहुंचे।नाना पाटेकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि🌹🌹🌹👏नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट ने ली जानबड़वानी में 25 अक्टूबर को माँ त्रिवेणी माता का विशाल भंडारा तैयारीयोग्य को लेकर समिति ने की बैठक शरद पूर्णिमा की रात में दूध की प्रसादी की मिलेगी।बड़वानी बिना डीजे शांतिपूर्वक झांकी पर हनुमान मण्डल का सम्मान,s,p, ने सोफा प्रशंसा पत्र।बड़वानी,, तलून के खाटू श्याम जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।विंध्य सेना ने एडवोकेट रोहित कुमार मोदनवाल का किया स्वागत, युवाओं से किया संवादपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारबड़वानी में विकसित भारत संकल्प सभा सेवा संकल्प ज्योति यात्रा निकाली गई हजारों कार्यकर्ता और हितग्राही पहुंचे।नाना पाटेकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि🌹🌹🌹👏नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट ने ली जानबड़वानी में 25 अक्टूबर को माँ त्रिवेणी माता का विशाल भंडारा तैयारीयोग्य को लेकर समिति ने की बैठक शरद पूर्णिमा की रात में दूध की प्रसादी की मिलेगी।बड़वानी बिना डीजे शांतिपूर्वक झांकी पर हनुमान मण्डल का सम्मान,s,p, ने सोफा प्रशंसा पत्र।बड़वानी,, तलून के खाटू श्याम जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।विंध्य सेना ने एडवोकेट रोहित कुमार मोदनवाल का किया स्वागत, युवाओं से किया संवादपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

आईजीआरएस प्रार्थना पत्र पर गलत रिपोर्ट का आरोप, पीड़ित ने एसडीएम से मिलकर की कार्रवाई की मांग

आईजीआरएस प्रार्थना पत्र पर गलत रिपोर्ट का आरोप, पीड़ित ने एसडीएम से मिलकर की कार्रवाई की मांग
WhatsApp Facebook

रिपोर्ट अजय कुमार गुप्ता

*वाराणसी/-आईजीआरएस प्रार्थना पत्र पर हल्का लेखपाल कानूनगो चौकी प्रभारी खजुरी व एसएचओ मिर्जामुराद द्वारा गलत रिपोर्ट लगाने का गम्भीर मामला प्रकाश में आया है जिसके बाबत बुधवार को पीड़ित संतोष श्रीवास्तव व उनके बेटे ने एसडीएम राजातालाब शांतुन कुमार सिनसिनवार से मिलकर बात की और एसएचओ मिर्जामुराद से दूरभाष के माध्यम से भी बात कराई और प्रार्थना पत्र देकर जांचोपरांत आवश्यक न्याय संगत कार्यवाही की भी माँग किया है।आपको बता दे कि मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गाँव निवासी पीड़ित संतोष श्रीवास्तव ने एसडीएम को दिए हुए शिकायत पत्र में बताया है कि हमारे मकान के ठीक सामने एक पुस्तैनी कुआँ व कुआँ का जगत था। इस कुएँ से पीड़ित व पीड़ित का परिवार व अन्य चार से छह घर पानी पीते हैं तथा यही एक पानी का साधन है व पिच रोड से सटा पुस्तैनी रास्ता विपक्षीगणें द्वारा पूर्ण रूप से बन्द कर दिया गया है सभी के घर के लिये आने-जाने का एकमात्र रास्ता है।विपक्षीगण सूरज यादव,साहिल यादव,सौरभ यादव,गुलाब यादव,दूधनाथ यादव,बैजनाथ निवासी पता उपरोक्त के काफी पैसे वाले दबंग व गुण्डे किस्म के व्यक्ति हैं।उक्त विपक्षीगण जेसीबी मगाँकर बीते 24 मई 2026 समय लगभग 5 बजे शाम को पीड़ित के कुएँ का जगत व खम्भा तोड़कर सभी मलबा कुएँ में गिरा दिये एवं पीड़ित के कुएँ के जगत को जेसीबी द्वारा तोड़ दिया गया जिससे पीड़ित सहित चार से छह घरो को पानी पीने की समस्या बढ़ गयी है व पिच रोड से सटा पुस्तैनी रास्ता बन्द कर दिया गया है।घर के दरवाजे के सामने बाउण्ड्री कर दिये हैं। जिससे पानी व आने-जाने का रास्ता पूर्ण रूप से बन्द हो गया है।विपक्षीगण सूरज यादव वगैरह घर के दरवाजे के सामने गोबर व कूड़ा-करकट फेंक रहे हैं,जिससे बारिश के मौसम में घर के अन्दर गंदगी भर जा रहा है।जिसकी सूचना थाना मिर्जामुराद व चौकी खजुरी को दिया गया जिस पर कोई कार्यवाही न होने पर बीते 25 मई 2026 को एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव को प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव ने लिखित आदेश दिये कि विपक्षगणों को गिरफ्तार करें और जेसीबी सीज करे तब से लेकर आज तक कोई कार्यवाही नही हुयी।आईजीआरएस प्रार्थना पत्र सन्दर्भ नम्बर 92619700023130 पर अपनी शिकायत दर्ज करायी,जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नही हुयी बीते 26 जून 2026 के दिन नायब तहसीलदार श्याम नारायण तिवारी मौके पर जाकर विपक्षीगणों को बुलवाकर रास्ता खुलवाने तथा कुआँ को मरम्मत करवाने हेतु कहा गया।जिसकी सूचना जिलाधिकारी वाराणसी सत्येंद्र कुमार व पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी व उप जिलाधिकारी राजातालाब वाराणसी शान्तुन कुमार सिनसिनवार व तहसील दिवस में सात से आठ बार प्रार्थना पत्र दिया गया।इसके बावजूद अभी तक न तो रास्ता खोला गया और न ही कुएँ का मरम्मत हुआ बल्कि आईजीआरएस पर फर्जी रिपोर्ट लगाई जा रही है कि ना तो कुंआ तोड़ा गया है और ना ही रास्ता बंद किया गया है।वही इस बाबत एसडीएम राजातालाब शांतुन कुमार सिनसिनवार का कहना रहा कि आईजीआरएस पर फर्जी रिपोर्ट लगाने के मामले की जानकारी हुई है तहसीलदार राजातालाब को जाँच कर आख्या देने के लिए निर्देशित कर दिया गया है अगर आरोप सही पाया गया तो फर्जी रिपोर्ट लगाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।रास्ता खुलवाने व कुआ जगत तोड़ने के बाबत पीड़ित को एडीसीपी न्यायालय में वाद दाखिल करने की जानकारी दे दी गयी है,धारा 24 के तहत राजस्व टीम द्वारा पीड़ित के विपक्षी गणों की पैमाइश की कार्यवाही की गयी है।*