A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़मध्यप्रदेशराजस्थान

नशामुक्ति की दिशा में विशेष प्रयास करते हुए नशे के व्यापारियों पर करें कठोर कार्यवाही: प्रभारी मंत्री श्री बघेल

  1.  

नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश:-
पुलिस विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने युवाओं को नशे से बचाने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा । इस दौरान उन्होंने जिले में नशीले पदार्थों की आवक एवं खपत को रोकने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। मंत्री श्री बघेल ने नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने नशीले पदार्थों की जिले में होने वाली आवक के स्रोतों की जानकारी जुटाने तथा सीमावर्ती राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने को कहा। जिले में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात जागरूकता बढ़ाने तथा नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान जिले में सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। मंत्री ने निर्मित किए जाने वाले नवीन सड़कों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों की पहचान कर आवश्यकतानुसार मरम्मत एवं नवीन पुलिया निर्माण, पैच रिपेयर सहित अन्य आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता से कराने को कहा। इसके अलावा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा करते हुए क्षतिग्रस्त सड़कों का शीघ्र मरम्मत करने के निर्देश दिए।

Related Articles

इसके अलावा उन्होंने जलसंसाधन विभाग की समीक्षा करते हुए विभिन्न जलाशय योजनाओ के प्रगति की जानकारी ली।

इस दौरान मंत्री श्री बघेल ने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

Show More
Back to top button