

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर । रविवार को देर शाम मुण्डेरा मार्ग में गौरी श्रमदान के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हुई वृद्धा की इलाज के दौरान कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। शाम को गांव में इनका अंतिम संस्कार किया गया है।
ग्राम पंचायत अतरैया के मजरा गौरी निवासी धर्मपाल सिंह की पत्नी ज्ञानवती सिंह ने रविवार को देर शाम कस्बे से लौटकर घर जा रही थी। मुंडेरा मार्ग में गौरी श्रमदान में ई रिक्शा से उतरकर यह गांव जाने के लिए गौरी श्रमदान में चढ रही थी तभी तेज रफ्तार ईट लदे ट्रैक्टर ने वृद्धा को टक्कर मार दी। इससे यह गंभीर रूप से घायल हुए थी सूचना पाकर पहुंचे परिजन इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए थे हालत गंभीर होने पर इन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया था। सदर अस्पताल से रात में कानपुर ले जाते समय घाटमपुर के आगे इन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया। सोमवार को शाम 5:00 बजे के बाद गांव में अंतिम संस्कार किया गया। मृतका अपने पीछे पत्नी धर्मपाल सिंह, पुत्र सतवंत सिंह, विधवा बहू सीमा सिंह को रोता बिलखता छोड़ गई है।