A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

टीचर की डांट से डरा LKG छात्र, आया हार्ट अटैक!

टीचर की डांट से डरा LKG छात्र, आया हार्ट अटैक!

विशाखापत्तनम के एक स्कूल में LKG के 6 वर्षीय छात्र की मौत का दुखद मामला सामने आया है। प्रणय तेज नाम का छात्र होमवर्क पूरा नहीं करने पर शिक्षक की कथित पिटाई के बाद डर गया और रोने लगा।
बताया जा रहा है कि इसी दौरान छात्र को खांसी आने लगी और वह अचानक शिक्षक के ऊपर गिर पड़ा। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद छात्र के परिजनों ने स्कूल के CCTV फुटेज देखे। फुटेज सामने आने के बाद परिवार और अन्य लोगों में नाराजगी बढ़ गई। परिजनों ने स्कूल के बाहर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और मामले में कार्रवाई की मांग की।
बच्चे की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और मेडिकल जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

अखंड भारत
रिपोर्टींग कृष्णा इंगोले

Related Articles
Show More
Back to top button