A2Z सभी खबर सभी जिले की

*मालाखेड़ी में धूमधाम से सम्पन्न हुआ संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज कलश वंदन समारोह*


*नर्मदापुरम*। जिले के *मालाखेड़ी* में आज श्रद्धा और उल्लास के साथ संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज कलश वंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

इस पावन अवसर पर *संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी* के समानता, समरसता, सामाजिक एकता और मानव सेवा के आदर्शों को याद किया गया। कलश वंदन, भजन-कीर्तन और प्रवचन से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में *भाजपा एससी मोर्चा* की महत्वपूर्ण भूमिका रही। *भाजपा एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश चौधरी* के नेतृत्व में मोर्चे के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं को संभाला और समाज को जोड़ने का काम किया।
प्रस्तावना *भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति पवन शुक्ला* द्वारा प्रस्तुत की गई।

*कार्यक्रम के संयोजक मुकेश चन्द्र मैना रहे*

*मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथिगण*
राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, पूर्व न्यायाधीश अनंत महाराज, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति पवन शुक्ला, जिला प्रभारी जगन्नाथ बबीसा, प्रदेश कार्यालय मंत्री अमर ऊंटवाल, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, जिला सीईओ हिमांशु जैन, नर्मदापुरम नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, पिपरिया नपा अध्यक्ष नीना नागपाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश गौर, ज्योति चौरे, लोकेश तिवारी, प्रसन्न हरणे, मंजीत कलोसिया, आचार्य अभिलाष मिश्रा, माखनलाल चौधरी, मोहन गोलिया, श्री राम सागर, कुंवर सिंह यादव, ख़ुशीलाल अहिरवार, नरेन्द्र बाल्मीक,पूर्व डीएसपी अभयराम चौधरी,
डॉ. सुरेन्द्र सिंह, अखिलेश खंडेलवाल, वंदना दुबे, भूपेंद्र चौकसे, जनपद अध्यक्ष सुश्री संध्या सिंघारे, सहित जिले के अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्थानीय नागरिकों ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बताया और कहा कि इस समारोह से क्षेत्र में सामाजिक समरसता को नई दिशा मिलेगी

Show More
Back to top button