A2Z सभी खबर सभी जिले की

श्री छत्रपति शिवाजी महाराज जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन

19 फरवरी को आरती-पूजन, 20 फरवरी को शहनाज़ अख़्तर की भव्य भजन संध्या*

*श्री छत्रपति शिवाजी महाराज जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन,*
*19 फरवरी को आरती-पूजन, 20 फरवरी को शहनाज़ अख़्तर की भव्य भजन संध्या*

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना। श्री छत्रपति शिवाजी महाराज मित्र मंडल एवं आदित्य क्लब पांढुरना के सौजन्य से अखंड हिंदुस्तान के आराध्य देवता एवं हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक महाराजधिराज श्री छत्रपति शिवाजी महाराज जी के जन्मोत्सव के अवसर पर नगर में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।


कार्यक्रम की शुरुआत 19 फरवरी 2026, दिन गुरुवार को अम्बिका चौक स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा प्रांगण में सायंकाल 6:30 बजे होगी। इस दौरान श्रद्धालुओं की उपस्थिति में आरती एवं पूजन विधिविधान से संपन्न किया जाएगा। आयोजन समिति ने नगरवासियों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिवाजी महाराज के प्रति श्रद्धा अर्पित करने का आग्रह किया है।
इसके पश्चात शिवजन्मोत्सव के अंतर्गत 20 फरवरी 2026, दिन शुक्रवार को नगर में एक भव्य भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सायंकाल 7:00 बजे से स्थानीय एम.पी.एल. ग्राउंड, पांढुरना में आयोजित होगा, जिसमें देश की सुप्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज़ अख़्तर अपनी सुमधुर प्रस्तुति देंगी। भक्ति और श्रद्धा से ओत-प्रोत इस संध्या में शिवभक्ति एवं राष्ट्रभक्ति से जुड़े भजनों की विशेष प्रस्तुति होगी।
आयोजन समिति के अनुसार यह कार्यक्रम शिवाजी महाराज के आदर्शों—शौर्य, स्वाभिमान, धर्मरक्षा और राष्ट्रभक्ति—को जन-जन तक पहुंचाने हेतु आयोजित किया जा रहा है। समिति ने नगरवासियों एवं आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं से इस आयोजन में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
कार्यक्रम विवरण
19 फरवरी 2026 (गुरुवार)
स्थान: अम्बिका चौक, शिवाजी महाराज प्रतिमा प्रांगण
समय: शाम 6:30 बजे
कार्यक्रम: आरती एवं पूजन
20 फरवरी 2026 (शुक्रवार)
स्थान: एम.पी.एल. ग्राउंड, पांढुरना
समय: शाम 7:00 बजे
कार्यक्रम: सुप्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज़ अख़्तर की भव्य भजन संध्या
नगरवासियों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिवजन्मोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की अपील।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!