A2Z सभी खबर सभी जिले की

ई-शिक्षाकोष डाटा निकालकर शिक्षकों की उपस्थिति का सत्यापन

शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति का सत्यापन कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश

जहानाबाद। सरकारी शिक्षकों का वेतन अब ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर दर्ज ऑनलाइन उपस्थिति के आधार पर ही जारी किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की दैनिक ‘इन’ और ‘आउट’ हाजिरी को वेतन भुगतान से अनिवार्य रूप से जोड़ दिया है। किसी दिन पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज नहीं होने पर संबंधित शिक्षक को उस दिन अनुपस्थित माना जाएगा और वेतन में कटौती की जाएगी। निर्देश के अनुसार, यदि कोई शिक्षक एक माह में तीन दिन विद्यालय पहुंचने में देरी करता है या निर्धारित समय से पहले विद्यालय छोड़ता है, तो एक दिन के वेतन की कटौती की जाएगी। डीईओ ने बताया कि सभी प्रधानाध्यापकों को शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति का सत्यापन कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है। प्रधानाध्यापकों को एक माह का ई-शिक्षाकोष डाटा निकालकर शिक्षकों की उपस्थिति का सत्यापन करना होगा। साथ ही प्रत्येक माह अनुपस्थिति विवरणी के साथ शपथ पत्र भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। विभाग के निर्देश के बाद विद्यालय स्तर पर शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति की निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ई-शिक्षाकोष पर दर्ज उपस्थिति के आधार पर ही शिक्षकों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Show More
Back to top button