मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहरराजेश कुमार पूंछ मेंढर के मनकोट सेक्टर में डंपर और ई-रिक्शा की टक्कर में 4 घायल एक को उन्नत इलाज के लिए जीएमसी राजौरी रेफर किया गया पुंछ, 8 नवंबर: रविवार की सुबह मेंढर के मनकोट ससेट रामस्वरूप मुंड ने इस दीपावली पर कर्मचारी का दिल लुट लियाइंदौर बड़वानीबड़वानी में पटाखे दुकानों को नोटिस मिलने पर व्यापारियों का विरोध। विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री की मौजूदगी में खुली दुकानमें ।डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन वेलफेयर ट्रस्ट सोनभद्र का प्रमाण पत्र वितरण समारोह संपन्नमहिला कॉमन हाल का एसबीए अध्यक्ष ने किया शिलान्यासबानसूर: अलवर रोड़ पर स्वास्थियां मन्दिर के पास रोडवेज बस ने मारी बाईक को टक्कर, बाईक चालक की मौके पर ही मौत*राजा भैया की खुली चुनौती! कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री की कथा को लेकर बड़ा ऐलानहमीरपुर :45शिकायतों में पांच का निस्तारणबहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहरराजेश कुमार पूंछ मेंढर के मनकोट सेक्टर में डंपर और ई-रिक्शा की टक्कर में 4 घायल एक को उन्नत इलाज के लिए जीएमसी राजौरी रेफर किया गया पुंछ, 8 नवंबर: रविवार की सुबह मेंढर के मनकोट ससेट रामस्वरूप मुंड ने इस दीपावली पर कर्मचारी का दिल लुट लियाइंदौर बड़वानीबड़वानी में पटाखे दुकानों को नोटिस मिलने पर व्यापारियों का विरोध। विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री की मौजूदगी में खुली दुकानमें ।डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन वेलफेयर ट्रस्ट सोनभद्र का प्रमाण पत्र वितरण समारोह संपन्नमहिला कॉमन हाल का एसबीए अध्यक्ष ने किया शिलान्यासबानसूर: अलवर रोड़ पर स्वास्थियां मन्दिर के पास रोडवेज बस ने मारी बाईक को टक्कर, बाईक चालक की मौके पर ही मौत*राजा भैया की खुली चुनौती! कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री की कथा को लेकर बड़ा ऐलानहमीरपुर :45शिकायतों में पांच का निस्तारण
A2Z सभी खबर सभी जिले की

मन चंगा तो कठौती में गंगा’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास

मन चंगा तो कठौती में गंगा’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास
WhatsApp Facebook


जहानाबाद। शहर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। संत रविदास के समता, भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ की। इसके बाद डीएम ने समाहरणालय परिसर से कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कलश यात्रा के माध्यम से संत रविदास के समानता, सामाजिक न्याय, आपसी भाईचारे, सद्भाव और मानव कल्याण के संदेश को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने आयोजन को सामाजिक एकता और समरसता के संदेश का जीवंत स्वरूप प्रदान किया। जिला प्रशासन ने आमजनों से संत रविदास के आदर्शों और संदेशों को आत्मसात करने तथा आपसी प्रेम, समानता, सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

यात्रा में जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, सामाजिक प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए।
कलश यात्रा समाहरणालय परिसर से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए संत रविदास मंदिर, रामगढ़ एरोड्रम पहुंची। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने उत्साह के साथ सहभागिता की और संत रविदास के समानता, सद्भाव एवं भाईचारे के संदेश के प्रति अपनी आस्था और सम्मान प्रकट किया।

जाति-भेद से ऊपर उठकर समानता का दिया संदेश
डीएम ने कहा कि संत रविदास के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने अपने संदेशों के माध्यम से जाति और भेदभाव से ऊपर उठकर समानता, प्रेम, करुणा और मानवता को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा दी। उनके आदर्श समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने और सामाजिक समरसता मजबूत करने का मार्ग दिखाते हैं।