मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बड़वानी में विकसित भारत संकल्प सभा सेवा संकल्प ज्योति यात्रा निकाली गई हजारों कार्यकर्ता और हितग्राही पहुंचे।नाना पाटेकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि🌹🌹🌹👏नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट ने ली जानबड़वानी में 25 अक्टूबर को माँ त्रिवेणी माता का विशाल भंडारा तैयारीयोग्य को लेकर समिति ने की बैठक शरद पूर्णिमा की रात में दूध की प्रसादी की मिलेगी।बड़वानी बिना डीजे शांतिपूर्वक झांकी पर हनुमान मण्डल का सम्मान,s,p, ने सोफा प्रशंसा पत्र।बड़वानी,, तलून के खाटू श्याम जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।विंध्य सेना ने एडवोकेट रोहित कुमार मोदनवाल का किया स्वागत, युवाओं से किया संवादपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारबड़वानी में विकसित भारत संकल्प सभा सेवा संकल्प ज्योति यात्रा निकाली गई हजारों कार्यकर्ता और हितग्राही पहुंचे।नाना पाटेकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि🌹🌹🌹👏नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट ने ली जानबड़वानी में 25 अक्टूबर को माँ त्रिवेणी माता का विशाल भंडारा तैयारीयोग्य को लेकर समिति ने की बैठक शरद पूर्णिमा की रात में दूध की प्रसादी की मिलेगी।बड़वानी बिना डीजे शांतिपूर्वक झांकी पर हनुमान मण्डल का सम्मान,s,p, ने सोफा प्रशंसा पत्र।बड़वानी,, तलून के खाटू श्याम जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।विंध्य सेना ने एडवोकेट रोहित कुमार मोदनवाल का किया स्वागत, युवाओं से किया संवादपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

सात दिन पूर्व दुकानदार पर जानलेवा हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, रोहनिया पुलिस ने भेजा जेल

सात दिन पूर्व दुकानदार पर जानलेवा हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, रोहनिया पुलिस ने भेजा जेल
WhatsApp Facebook

रिपोर्ट अजय कुमार गुप्ता

वाराणसी/-रोहनियां पुलिस ने बुधवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्राणघातक हमले और गाली-गलौज के मामले में नामजद तीन आरोपियों में से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।​मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार मुख्य आरोपी की पहचान आयुष सिंह उर्फ आयुष कुमार शर्मा पुत्र स्वर्गीय राधेश्याम शर्मा निवासी ग्राम भुवालपुर थाना रोहनियां 30 वर्ष के रूप में हुई है।रोहनिया पुलिस ने आरोपी को बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे लठियां अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया।​गौरतलब है कि पीड़ित दूकानदार रामराज ने थाना रोहनिया में तहरीर देकर बताया था कि आरोपी आयुष सिंह उर्फ आयुष कुमार शर्मा,अमन सिंह व नमन सिंह सहित अज्ञात लोगों ने 12 अगस्त 2026 की रात्रि 9:30 बजे पीड़ित के पुत्र और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।इस मामले में पुलिस ने 13 अगस्त 2026 को सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।​आरोपी का आपराधिक इतिहास काफी पुराना रहा है।उस पर पहले भी थाना रोहनियां में 120बी,147,148,149,302,307,34,504 आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत गंभीर मामले दर्ज हैं।पीड़ित भुवालपुर गांव के निवासी रामराज ने रोहनियां थाने में तहरीर देकर बताया था कि 12 अगस्त 2026 की रात लगभग 9:30 बजे वह अपनी दुकान बंद कर रहे थे।उसी दौरान एक गाड़ी नंबर यूपी 65 एफबी 2005 आकर रुकी,जिसमें सवार आयुष सिंह और एक अज्ञात चालक ने आकर जबरन दुकान खुलवाने का प्रयास किया।​पीड़ित द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने दुकान का इलेक्ट्रॉनिक तराजू क्षतिग्रस्त कर दिया था,इसके बाद आरोपियों ने अपने अन्य साथियों अमन सिंह,नमन सिंह और 10 से 15 अज्ञात लोगों को मौके पर बुला लिया।आरोपियों ने रामराज और उनके बेटे जितेंद्र पर हमला कर दिया था और उन्हें मार-पीटकर लहूलुहान कर दिया था।बीच-बचाव करने आए पीड़ित के भाई रामदुलार और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई थी जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे।पीड़ित की शिकायत पर रोहनियां पुलिस ने 13 अगस्त 2026 को तीन नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच उप निरीक्षक श्याम बाबू को सौंपी थी।पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई थी।गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह,उप निरीक्षक श्याम बाबू,हेड कांस्टेबल चन्द्रदीप मौर्या,हेड कांस्टेबल राकेश्वर गौड़ शामिल रहे।*