
रिपोर्ट अजय कुमार गुप्ता
वाराणसी/-तहसील राजातालाब परिसर में खुले और लटकते बिजली के तार हादसों को न्योता दे रहे हैं।प्रशासनिक अनदेखी के चलते तहसील आने वाले लोगो की जान हर समय जोखिम में बनी रहती है।अक्सर यह सवाल उठता है कि खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ही जिम्मेदार महकमा हरकत में क्यों आता है।तहसील प्रशासन और संबंधित बिजली विभाग की लापरवाही का आलम यह है कि जानकारी होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे रहते हैं।नाजिर की घोर लापरवाही के कारण परिसर में किसी भी दिन बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है।मामले की गंभीरता और खबर का संज्ञान लेते हुए एसडीएम राजातालाब शांतनु कुमार सिनसिनवार ने तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अपने स्टेनो आलोक राय को तहसील परिसर में फैले खुले तारों को अविलंब दुरुस्त करवाने का आदेश जारी किया है।स्थानीय लोगों और तहसील में आने वाले फरियादियों की मांग है कि खुले तारों की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए ताकि भविष्य में कोई अप्रिय दुर्घटना न हो।*

