A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:ईश्वर की प्राप्ति जाति या धर्म से नहीं,बल्कि सच्चे कर्म और भक्ति से- गुरदीप गिरि

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

सुमेरपुर हमीरपुर। कस्बे के त्रिवेणी मैदान में श्री श्री 108 गुरु गुरदीप गिरी महाराज ने अपने प्रवचन में संत शिरोमणि रविदास जी के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। प्रवचन के पहले कस्बे में उनका भव्य स्वागत कर शोभायात्रा निकाली गई।

संत रविदास सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गुरु महाराज ने कहा कि अगर जीवन को सुधारना है तो नशा करना छोड़ दें। कहा कि संत रविदास ने समाज में समानता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। उनका जीवन कर्म,भक्ति और मानवता की मिसाल है। गुरु महाराज ने बताया कि संत रविदास का दर्शन बताता है कि ईश्वर की प्राप्ति जाति या धर्म से नहीं, बल्कि सच्चे कर्म और भक्ति से होती है। उन्होंने कहा कि आज के समय में जब समाज विभाजनों से गुजर रहा है, तब संत रविदास के उपदेश लोगों को एकता और शांति का मार्ग दिखाते हैं। प्रवचन के दौरान भक्तों ने भजन-कीर्तन कर भक्ति में डूबकर संत रविदास के आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम में समिति के बंशगोपाल,श्रीपाल,कल्लू भगत, नाथूराम,सुखदेव,चंद्रपाल,दशरथ,दिनेश,वीरमति,लीलावती,

Related Articles

रामसूतिया,रामदुलारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!