A2Z सभी खबर सभी जिले की

पत्रकार विश्वजीत सेन केश कला शिल्पी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बने

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता बाकानेर के पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत सेन को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी केश कला शिल्पी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किये जाने पर क्षेत्र के कांग्रेसजनों में हर्ष व्याप्त है।

यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुखिया माननीय जीतू पटवारी जी के निर्देश पर संगठन के प्रभारी डॉ संजय कामले जी की सहमति से केश कला शिल्पी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष माननीय रामबाबू श्रीवास तथा समस्त विभाग के प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ मानसिंह जी चौहान जारी पत्र अनुसार तत्काल प्रभावशील की गई है।

विश्वजीत सेन जी की नियुक्ति पर क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी वहीं सेन ने प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी जी, संजय कामले जी, रामबाबू श्रीवासजी, डॉ मानसिंह चौहान जी सहित समस्त शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया तथा विश्वास दिलाया कि संगठन के द्वारा दिये गए दायित्व का निर्वहन करने हेतु सदैव तत्पर रहेंगे।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!