
अखण्ड भारत न्यूज लखीमपुर खीरी
सतेन्द्र कुमार राठौर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य पथ संचलन का आयोजन

लखीमपुर खीरी के पलिया नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस.) की शताब्दी वर्ष पूर्णता के उपलक्ष्य में शुक्रवार को एक भव्य एवं अनुशासित पथ संचलन निकाला गया। कार्यक्रम में विभिन्न शाखाओं के स्वयंसेवकों ने पारंपरिक गणवेश में शामिल होकर संगठित शक्ति और अनुशासन का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने शोभायात्रा का भी आयोजन किया शोभायात्रा पलिया नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुज़री स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत कियाजिसमें वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे इस दौरान संपूर्ण पलिया नगर भक्ति गीतों और घोषध्वनि से गूँजा उठा सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पलिया कोतवाली पुलिस टीम मौजूद रही
कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति, संस्कृति संवर्धन और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना रहा। आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने का यह अवसर पलिया नगर में जनभागीदारी और उत्साह के साथ ऐतिहासिक बन गया।