
दबंगों ने किसान नेता को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
हरदोई जिले के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के तड़ेर गांव में एक बार फिर दबंगई का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, गांव के ही कुछ दबंगों ने किसान नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला करते हुए गोली चला दी। गोली लगते ही किसान नेता लहूलुहान होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।ग्रामीणों के अनुसार, घायल किसान नेता का कुछ स्थानीय लोगों से जमीनी विवाद चल रहा था लेकिन पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने से आरोपियों के हौसले बुलंद रहे। पुलिस द्वारा घायल को उपचार हेतु चिकित्सालय भिजवाया गया है । स्थानीय पुलिस द्वारा घटना के समस्त बिंदुओं पर गहनता जांच पड़ताल की जा रही है।
