
सतवीर सिंह आई.पी.एस. पुलिस अधीक्षक द्वारा वृत कार्यालय विराटनगर, थाना विराटनगर, थाना भाबरू, पुलिस कन्ट्रोल रूम, रिजर्व पुलिस लाईन कोटपूतली व पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया गया।
थाना विराटनगर, थाना भाबरू, रिजर्व पुलिस लाईन कोटपूतली के निरीक्षण के दौरान सलामी ली गई। निरीक्षण के दौरान वृत कार्यालय विराटनगर, थाना विराटनगर, थाना भाबरू, में लम्बित प्रकरणों में त्वरित अनुसंधान कर चालान जल्द से जल्द पेश न्यायालय करने के निर्देश दिये गए। थानों के अपराधों की समीक्षा की गई। सभी अधिकारियों को अपराध पर अंकुश लगाने, पेंडिंग प्रकरणों में जल्द अनुसंधान पूर्ण करने, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी करने, अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध विशेष ध्यान देने, यातायात व्यवस्था को सुधारने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए कड़े कदम उठाने के दिशा-निर्देश दिये गए।

रिजर्व पुलिस लाईन कोटपूतली में शस्त्रागार, आर्मोर वक्शरप, परिवहन शाखा, स्टोर एवं पुलिस लाईन परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रिजर्व पुलिस लाईन परिसर का निरीक्षण किया जाकर स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिये गए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाईन में पदस्थापित कर्मियों से संवाद किया गया। जवानों की समस्याओं को सुना गया तथा समस्याओं के समाधान तथा अन्य दीर्घकालिक मुद्दों के निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया जाकर कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के रिकॉर्ड और कार्यप्रणाली की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस दौरान राजेन्द्र बुरडक आर.पी.एस. वृत्ताधिकारी कोटपूतली एवं राजेश शर्मा थानाधिकारी थाना कोटपूतली सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।