

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर। शाम करीब साढ़े चार बजे कस्बे के बांदा मार्ग में पारा मोड़ के पास ओवरटेक करते समय दो बाईकें आपस में टकरा गई। जिसमें सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चारों को सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
इंगोहटा निवासी शिवमोहन (26), मनीष कुमार (26), जुगल किशोर उर्फ राजा वर्मा (25), मनीष प्रजापति (27) किसी कार्य से दो बाइकों से टेढ़ा की ओर जा रहे थे।पारा मोड़ के समीप एक दूसरे को ओवरटेक करते समय आपस में टकरा गए और सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।साथ ही बाईकें चकनाचूर हो गई। किसी ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। राहगीरों के सूचना पर एंबुलेंस ईएमटी अभिषेक कुमार, पायलट विकास के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को लाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर सभी को सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
