A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:एस. आई. आर. और मनरेगा कार्यों की धीमी गति को लेकर जताई नाराजगी

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर। विकासखंड कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख ने विकास कार्यों समीक्षा बैठक के दौरान एसआईआर,मनरेगा आदि कार्यों में शिथिलता पाए जाने पर कड़ी फटकार लगाते हुए कार्यों में गति लाने के कड़े निर्देश दिए‌।

गुरुवार को ब्लाक प्रमुख जयनारायण सिंह यादव ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में पंचायतों में सचिव द्वारा एसआईआर के लिए समय पर जरूरी अभिलेख नहीं मुहैय्या कराने पर एडीओ पंचायत को कड़ी फटकार लगाते हुए सचिवों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मनरेगा योजना के कार्यों में पारदर्शिता लाने तथा पत्रावलियों में की गई त्रुटियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ईकेवाईसी में श्रमिकों के सत्यापन के साथ आवास जॉबकार्ड का सत्यापन कार्य चल रहा है। इसमें पूरी ईमानदारी से कार्य किया जाए जब तक आवास निर्माण में मस्टर रोल निर्गत न हो तब तक आवास मजदूरी का भुगतान नहीं होना चाहिए।

Related Articles

उन्होंने कहा कि बोर्ड की बैठक में परिवार रजिस्टर का नवीनीकरण करके अद्यतन किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। इसके बाद यह कार्य नहीं हुआ है इस पर उन्होंने नराजगी जाहिर करते हुए एडीओ पंचायत को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कंसलटिंग इंजीनियर लागत से अधिक के एस्टीमेट तैयार कर रहे हैं। एडीओ पंचायत को मौके पर जाकर सत्यापन के निर्देश देकर कहा कि वह नियमानुसार सीएस अवश्य करें।

बैठक में खंड विकास अधिकारी आशीष कटियार, एडिओ पंचायत सुरेश कुमार,एडीओ आईएसबी राममनोहर सोनी, एडीओ समाज कल्याण आशीष कुमार, अवर अभियंता लघु सिंचाई सदानंद यादव, एपीओ मनरेगा विकास चंद्र, लेखा सहायक राम सजीवन आदि कर्मी मौजूद रहे।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!