A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:आखिर पुलिस की गिरफ्त में आ गया पच्चीस हजार का इनामी

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर। कस्बे में 20 दिन पूर्व हुए लव जिहाद, दुष्कर्म एवं धर्मांतरण के दबाव बनाने के 25 हजार के इनामियां चौथे आरोपी को पुलिस ने कस्बे से बाहर जाते समय नवीन गल्ला मंडी के पास से दबोच कर न्यायालय में पेश किया है। उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

कस्बे में गत माह 15 जनवरी को हुए लव जिहाद, दुष्कर्म एवं धर्मांतरण के दबाव की घटना के चौथे आरोपी फहीमउद्दीन उर्फ लाला खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। बृहस्पतिवार को कस्बे से बाहर जाते समय इस इनामिया आरोपी को नवीन गल्ला मंडी के समीप से दबोचा गया है। इसे न्यायालय में पेश किया गया, इसको न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। इसके अलावा पुलिस तीन आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी अवान उर्फ अफान खान को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। पीड़िता के पिता ने मुकदमे में मुख्य आरोपी के साथ उसके पिता मौलाना खान को अभियुक्त बनाया था। बाद में पीड़िता ने अदालत में बयान के दौरान फहीमुद्दीन उर्फ लाला खान के साथ एक बाल अपचारी को भी घटना में शामिल होना बताया था। पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने दोनों को मुकदमे में आरोपी बनाया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के साथ एसआई दुर्गेश कुमार राय,आरक्षी राहुल कुमार एवं प्रिंस कुमार शामिल रहे।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!