
*गौवंश अपहरण व गौमांस तस्करी मामलों में निष्पक्ष व त्वरित कार्रवाई की मांग, यूथ कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन*

पांढुरना – यूथ कांग्रेस के तत्वाधान में बुधवार को पांढुर्णा शहर में हाल ही में घटित गौवंश अपहरण की घटना एवं पूर्व में प्रकाश में आए गौमांस तस्करी प्रकरण को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्वरित कार्रवाई की मांग की गई। इस संबंध में यूथ कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल द्वारा संबंधित अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से यूथ कांग्रेस ने कहा कि पांढुर्णा क्षेत्र में लगातार सामने आ रही गौवंश अपहरण व अवैध गौमांस तस्करी की घटनाएं कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही हैं। ऐसे मामलों में यदि समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो असामाजिक तत्वों के हौसले और अधिक बढ़ सकते हैं।

यूथ कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि
हालिया गौवंश अपहरण की घटना की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की जाए,
पूर्व में दर्ज गौमांस तस्करी प्रकरणों में सभी आरोपियों, सप्लायर और खरीदारों की कड़ी से कड़ी जोड़ी तक कार्रवाई की जाए,
भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्थायी व प्रभावी कदम उठाए जाएं।
इस दौरान यह भी उल्लेख किया गया कि पूर्व में भी यूथ कांग्रेस व अन्य संगठनों द्वारा इसी विषय को लेकर ज्ञापन दिया जा चुका है, बावजूद इसके अब तक अपेक्षित कठोर कार्रवाई सामने नहीं आई है। ऐसे में प्रशासन को गंभीरता दिखाते हुए शीघ्र ठोस निर्णय लेना चाहिए।

ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ता
ज्ञापन सौंपने के दौरान यूथ कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से
विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष बंटी ठाकुर,जिला कार्यकारी अध्यक्ष हरीश गयाधाने,नगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष नेहिल सांबारे,नितिन देवड़ा ठाकुर, राहुल डोंगरे, राजू सिरसाम,
मार्शल वानखेडे, सुमित तायवाडे, उज्ज्वल देशमुख,आवेज भाई, सोनू चौहान, राम खापरे सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यूथ कांग्रेस ने प्रशासन से अपेक्षा जताई कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए दोषियों पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पांढुर्णा शहर में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाएगा।