A2Z सभी खबर सभी जिले की

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर विधायक कार्यकाल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

कांग्रेस जनों ने अर्पित किये श्रद्धा सुमन

*राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विधायक कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम*
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश


पांढुरना – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज दोपहर 12 बजे पारडी रोड स्थित विधायक कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महात्मा गांधी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


कार्यक्रम में पांढुरना जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री जतन उईके, पांढुरना विधायक श्री नीलेश उईके, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री विश्वास कॉम्बे, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री ताहिर पटेल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री जयंत घोड़े, ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष श्री भरत सिंह ठाकुर, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष श्री देवकांत मांडोगड़े, डॉ. नितिन देवड़ा, श्री सुभाष परतेती, वरिष्ठ नेता श्री अमोल धर्माधिकारी, श्री अनंता तायवड़े, श्री उज्ज्वल देशमुख (जिला सचिव), श्री अमजद खान सहित जिला, ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस पार्टी के सभी अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके साथ ही कार्यक्रम में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता, महिला नेत्रियां, वरिष्ठ नेता, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।
इस अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा और मानवता के मूल्यों को याद करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता को नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

Related Articles

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!