A2Z सभी खबर सभी जिले की

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ नंदिता पाठक का भव्य स्वागत

जिला कार्यालय में हुआ स्वागत

*डॉ. नंदिता पाठक का जिला भाजपा कार्यालय पांढुरना में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं को किया संबोधित*
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुरना – भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नंदिता पाठक के जिला भाजपा कार्यालय पांढुरना आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सभी जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण से की गई। महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा “रघुपति राघव राजा राम” का सामूहिक गायन किया गया, जिससे कार्यक्रम में श्रद्धा और अनुशासन का वातावरण बना।
इस अवसर पर डॉ. नंदिता पाठक ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी द्वारा दिए गए दायित्वों—जैसे बजट जनजागरण, विकसित भारत अभियान, जी राम जी तथा SIR से संबंधित कार्यों—पर गंभीरता से कार्य किए जाने की सराहना की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।


डॉ. पाठक ने कहा, “पांढुरना की धरा पर आकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई। यहां के कार्यकर्ताओं से मिलकर जो उत्साह और ऊर्जा मिली है, उसके लिए मैं आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।”
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री श्रीमती वैशाली ताई महाले,प्रदेश महिला मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी दीदी माधुरी साबले,नगर पालिका अध्यक्ष श्री संदीप घाटोडे,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश बंटी छांगाणी,
जिला उपाध्यक्ष श्री यादवराव डोबले, श्री सीताराम कोरडे,जिला मंत्री श्री कैलाश जैस्वाल,पांढुरना महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती भूषण ताई हिवसे,मंडल महामंत्री श्री माधव पाटिल, श्री प्रभाकर घोड़े,
श्रीमती संगीता ताई घाघरे, श्री गिरीश कोरडे, श्री पंकज नाईक,
श्रीमती शकुनबाई बालपांडे, श्रीमती सिंधुबाई डाबरे,श्री दिनेश सांबारे, श्रीमती प्रेरणा ताई धुर्वे,श्रीमती सरिता ताई घाटोडे, श्रीमती हर्षा ताई बत्रा,श्रीमती क्रांतिताई धोंडी, श्री सतीश बांबल, श्री सुरेश खोड़े,
श्री महेंद्र घोड़े, श्री लोचन खवसे, श्री किशोर धुर्वे,श्री नितिन बेहुने, श्री देवेंद्र बांबल, श्री भूपेंद्र करेरा,
श्री लक्ष्मण कपले, श्री नरेंद्र ठाकुर, श्री भोजराज डोंगरे,श्री मुन्ना ठाकुर, रोशन चातरकर, हंसराज कड़वे,
श्री सुनील धुंडे, श्री संदीप सकरडे, श्री राहुल टोम्पे,श्री राजू तहकीत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!