A2Z सभी खबर सभी जिले की

आंगनवाड़ी केंद्र बनगांव में जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण अंतर्गत जल स्रोत सेवा समागम कार्यक्रम की बैठक आयोजित

आंगनवाड़ी केंद्र बनगांव में जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण अंतर्गत जल स्रोत सेवा समागम कार्यक्रम की बैठक आयोजित

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ तथा जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशन में एवं विकासखण्ड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था अवध विद्यापीठ शिक्षण समिति द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र बनगांव में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।

Related Articles

बैठक में संस्था के अध्यक्ष राजेश कुमार मानकर एवं जन अभियान परिषद के परामर्शदाता श्याम दलवी द्वारा मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण अंतर्गत जल स्रोत सेवा समागम कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही जल स्रोत परिसरों की नियमित साफ-सफाई एवं संरक्षण के महत्व को विस्तार से समझाया गया।

इस अवसर पर प्रस्फुटन समिति के सचिव श्री रामदास मुरमकार, आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक श्रीमती अनिता सलामे तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रत्नमाला, नीलू धुर्वे, सुनंदा, मीरा निकाजू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!