A2Z सभी खबर सभी जिले की

सीईओ प्रियंक मिश्रा का पंडरी दौरा, निर्माण कार्यों और शिक्षा व्यवस्था पर सख्त नजर

सीईओ प्रियंक मिश्रा का पंडरी दौरा, निर्माण कार्यों और शिक्षा व्यवस्था पर सख्त नजर

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

जनपद पंचायत सौसर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रियंक मिश्रा ने ग्राम पंचायत पंडरी का दौरा कर विभिन्न निर्माण एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण 15वें वित्त आयोग अंतर्गत संचालित जनपद स्तरीय विकास कार्यों के तहत किया गया।


निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेयजल टंकी एवं बाउंड्री वॉल निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने  निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि ग्रामीणों को शीघ्र लाभ मिल सके।

Related Articles


इसके अतिरिक्त, श्री मिश्रा ने शासकीय प्राथमिक शाला पंडरी, आंगनबाड़ी केंद्र एवं ग्राम पंचायत कार्यालय का भी निरीक्षण किया। विद्यालय में बच्चों की शैक्षणिक स्थिति, व्यवस्थाओं एवं मध्याह्न भोजन वितरण प्रणाली का जायजा लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए तथा मध्यान्ह भोजन का वितरण नियमित और मानक अनुसार हो।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी संबंधित अधिकारी अपने दायित्वों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!