A2Z सभी खबर सभी जिले की

आलीराजपुर जिले में यातायात पुलिस द्वारा स्कूल बसों का 10 दिवसीय जांच अभियान चलाया जा रहा है

दीपक शर्मा की रिपोर्ट

आलीराजपुर:- यातायात पुलिस आलीराजपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक / पुलिस उप महानिरीक्षक रघुवंश कुमार सिंह के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति उमठ के मार्ग दर्शन में पुरे जिले में स्कूल बस चैकिंग का विशेष अभियान चलाया जा रहा है । नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के साथ ही शिक्षण संस्थाओं का संचालन भी प्रारंभ हो चुका है। बच्चो को घर से स्कूल और स्कूल से घर लाने-ले जाने के लिए बडी संख्या में स्कूल बसों एवं अन्य स्कूली वाहनों का संचालन होता है साथ ही चिंता का विषय है कि कतिपय बस चालकों की लापरवाही यातायात नियमों का उल्लंघन करने के कारण अक्सर बसों की गंभीर दुर्घटनाएं घटित होने की संभावनाए होती है । बच्चो की सुरक्षा पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है । इसी कडी में स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की दृष्टि से पुलिस प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (PTRI) पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेश स्तरीय 10 दिवसीय स्कूल बस चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान के तहत मध्यप्रदेश में 8 जुलाई से 17 जुलाई तक विशेष स्कूल बस जांच अभियान के तहत निम्न बिंदुओ पर जाँच की जा रही है ।

Related Articles

Show More
Check Also
Close
Back to top button