A2Z सभी खबर सभी जिले की

मौदहा में गायत्री ज्योति कलश रथ यात्रा का भव्य समापन

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर । अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के तत्वावधान में क्षेत्र में निकाली जा रही दिव्य गायत्री ज्योति कलश रथ यात्रा का दीपयज्ञ के साथ भव्य समापन हो गया। यात्रा के अंतिम दिन नगर के विभिन्न चौराहों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर रथ का जोरदार स्वागत किया।टोली नायिका मांडवी, सुख दयाल राठौर और सारथी कपूर सिंह के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन कर लोक-कल्याण की कामना की। यह यात्रा पिपरौदा, रोहरी, रीवन, पाटनपुर और सायर गांवों से होकर गुजरी, जहां दीपयज्ञ का आयोजन कर राष्ट्र की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की गई। टोली नायक राकेश कुमार ने कहा कि गायत्री मंत्र और यज्ञ भारतीय संस्कृति की धरोहर हैं, जो समाज में शांति और जागरूकता लाते हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन में रघुराज पाल, आराधना, सिद्धी, अनुराधा और मंजू पाल का सराहनीय योगदान रहा। अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

Related Articles
Show More
Back to top button