A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितम्बर को बदनावर में

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ एवं ‘पीएम मित्र’ टेक्सटाइल पार्क का करेंगे शिलान्यास

 

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

Related Articles

मनावर। जिला धार।। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा धार जिले के बदनावर में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ एवं भारत देश के सबसे बड़े ‘पीएम मित्र’ टेक्सटाइल पार्क के शिलान्यास 17 सितम्बर को किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर भाजपा जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने सहभागिता की।


इस महत्वपूर्ण बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश महामंत्री (संगठन) हितानंद शर्मा, केंद्रीय मंत्री प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, चैतन्य कश्यप, सुश्री निर्मला भूरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव दरबार, सहित सभी जिलाध्यक्षगण, विधायकगण, सांसदगण, जनप्रतिनिधिगण एवं प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह आयोजन न केवल क्षेत्र के आर्थिक विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगा, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में भी एक नई क्रांति का आरंभ है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!