A2Z सभी खबर सभी जिले की

अंतर्जनपदीय शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

बस्ती।।
अंतर्जनपदीय शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद
बस्ती जनपद के थाना कलवारी पुलिस ने अंतर्जनपदीय शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दुबौली मार्ग से दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अभिषेक निगम और रियाज चुडिहार के रूप में हुई है। अभियुक्त अभिषेक निगम के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में 23 मुकदमे, जबकि रियाज चुडिहार के विरुद्ध 7 मुकदमे दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष कलवारी गजेंद्र सिंह, उप निरीक्षक रविंद्र सिंह यादव सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।
मामले का खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों का पहले से ही आपराधिक इतिहास रहा है और ये लंबे समय से बाइक चोरी की घटनाओं में संलिप्त थे।

रिपोर्टर

संतोष कुमार

अखंड भारत न्यूज बस्ती

Related Articles

मो0 9565061080

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!