

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
सुमेरपुर हमीरपुर। थानाक्षेत्र के बरुआ गांव में पिता के छह बीघा खेती बेच देने से नाराज पुत्र ने निजी नलकूप में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बरुआ गांव निवासी सत्यनारायण निषाद के पास करीब 16 बीघा खेतिहर जमीन थी। जिसमें तीन वर्ष पूर्व दो बीघा जमीन बेच कर पुत्र अमरीश (34) को बोलेरो खरीदकर दी थी। अमरीश इसी को चलाकर परिवार का सहयोग करता था। अमरीश की पत्नी पुष्पा ने बताया कि उसके ससुर सत्यनारायण एक हफ्ते पहले छह बीघा और जमीन बेच दी थी। इसी से उसके पति गुमसुम रह रहे थे।बताया कि शायद पिता की इसी हरकत से नाराज होकर उन्होंने ऐसा कदम उठाया है और अपने निजी नलकूप में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक अपने पीछे पत्नी पुष्पा देवी, पुत्री गौरी,पुत्र आदित्य व अनिकेतन को रोता बिलखता छोड़ गया है। मृतक दो बहनों के बीच इकलौता भाई था और बोलेरो चलाकर एवं खेती बाड़ी में पिता का सहयोग करता था। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

