

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर। गत माह ब्लाक के दो सचिवों के निलंबन के बाद आधा दर्जन पंचायतों में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल आदि के कार्य ठप होने से ग्रामीण परेशान हैं। सर्वाधिक परेशानी एसआईआर के लिए हो रही है।
गत माह पंचायत सचिव अमित कुमार को लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया था। इनके पास इंगोहटा, विदोखर पुरई पंचायत थी। इसके बाद शिवशंकर पाल को रिश्वत लेते गिरफ्तार होने पर निलंबित किया गया था। इनके पास पंधरी, भौनिया, पारा रैपुरा, बदनपुर ग्राम पंचायते थी। इन छह पंचायतों में वर्तमान में कोई सचिव नहीं है। इससे लोग जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल आदि नहीं बनवा पा रहे हैं।
खंड विकास अधिकारी आशीष कटियार ने बताया कि पत्रावली जिला अधिकारी के पास भेज दी गई है जल्द ही पंचायतों में सचिव नियुक्त होंगे।