तिलहर (शाहजहांपुर)। मीरानपुर कटरा नगर पंचायत में अलाव की निविदा के अभाव में राहगीर एवं व्यापारी ठिठुरने को मजबूर। घने कोहरे एवं कड़कती ठंड में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव नही दिख रहे है।
तीन नवंबर को न्यायालय के आदेश पर नगर पंचायत के अध्यक्ष का चुनाव हुआ था शून्य। नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव शून्य होने के बाद पक्ष विपक्ष हाई कोर्ट पहुँच गया है। 14 नवंबर को शासन से एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा को प्रशासक नियुक्त किया गया था। कटरा नगर पंचायत में प्रशासक नियुक्त होने के बाद से सिर्फ कर्मचारियों का वेतन ही निकल रहा है। नगर पंचायत के विकास कार्यो में अवरोध उत्पन्न हो गया है। नगर में रैन बसेरा की व्यवस्था कर दी गई है, लेकिन अलाव के इंतजाम नहीं किए गए हैं। अलाव की व्यवस्था न होने से रात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रेलवे स्टेशन, थाना, मुख्य बाजार मार्ग, पुराना अस्पताल, कटरा चौराहे पर लोग ठंड में ठिठुर रहे हैं। नगर पंचायत में तो अभी तक लकड़ी खरीदने की निविदा प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण अलाव नही लग रहे हैं। तो वही नगर पंचायत के द्वारा नगर में चार सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाकर जिम्मेदारी निभाई जा रही है।
ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। शाम होते ही मौसम में ठंड बढ़नी शुरू हो जाती है और रात होते ही कड़ाके की ठंड पड़ने लगती है। दिसंबर का आधा माह बीत गया है, लेकिन अभी तक नगर में कहीं पर भी अलाव जलने शुरू नहीं हुए हैं। अलाव नही लगने के कारण लोग ठंड में ठिठुर रहे हैं। कटरा नगर पंचायत की बात करें तो यहां पर अलाव लगना तो दूर अभी तक लकड़ी खरीदने की निविदा प्रकिया अधूरी है। तिराहे, चौराहे, मुख्य बाज़ार मार्ग पर लोग पॉलिथीन, गत्ता, पुआल जलाकर ठंड से बचते नजर आए।
अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम ने बताया है कि अलाव की लकड़ी खरीदने के लिए निविदा निकाले की प्रकिया चल रही है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर अलाव की व्यवस्था शुरू की जाएगी। नगर के बस स्टैंड, इस्लामनगर चौराहे, ओवर ब्रिज के नीचे, रैन बसेरा के पास अलाव लगाए जा रहे है। जल्द ही विकास कार्य को गति प्रदान की जाएगी।