

दौसा। (दीपक शर्मा बामनवास) भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा का दौसा में जगह–जगह भव्य स्वागत किया गया। भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने शंकर गोरा का भव्य स्वागत किया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शंकर गोरा ने कहा बजट-2026 को युवा भारत के सपनों और विकसित भारत के संकल्प का ठोस रोडमैप बताया और कहा कि यह बजट केवल विकास नहीं।बल्कि सस्टेनेबल और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव है। देश का लगभग एक-तिहाई फ्रेट कॉरिडोर राजस्थान से गुजरता है। रेल और सड़क नेटवर्क के विस्तार से लॉजिस्टिक्स, इंडस्ट्री और रोजगार के बड़े अवसर खुलेंगे।
उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आय-व्यय का दस्तावेज नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए अवसरों की आधारशिला है। वर्ष 2014 के बाद देश में जो परिवर्तन आया है, वह अब कागजों तक सीमित नहीं, बल्कि जमीन पर दिख भी रहा है और महसूस जा सकता है।
उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे युवा देश भारत को तकनीक में आत्मनिर्भर बनाना समय की मांग है। मोबाइल, कंप्यूटर, कार, कैमरा या एसी आज की हर आधुनिक सुविधा के मूल में सेमिकंडक्टर हैं। बजट 2026 में
लॉन्च किया गया सेमिकंडक्टर 2.0 भारत को चिप निर्माण, कच्चे माल, प्रोसेसिंग, आईपी डिजाइन और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी तक पूरी श्रृंखला में आत्मनिर्भर बनाएगा। इससे तकनीकी मजबूती बढ़ेगी और विदेशी निर्भरता घटेगी। इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर देते हुए उन्होंने बताया कि 2026 में 12.2 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा, जबकि 2014 में यह आंकड़ा मात्र 2 लाख करोड़ रुपये था। रेल, सड़क, फाइबर ऑप्टिक और डिजिटल कनेक्टिविटी गांव-गांव तक पहुंचेगी। स्वास्थ्य क्षेत्र में एलोपैथी के साथ आयुर्वेद को भी समान मजबूती दी जा रही है। फार्मा इंडस्ट्री को सशक्त कर दवाओं को देश में ही सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने पर जोर है। उन्होंने बताया कि पांच इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के पास पांच यूनिवर्सिटी टाउनशिप बनाई जाएंगी। ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए एथेनॉल ब्लेंडिंग, कंप्रेस्ड बायोगैस और सीएनजी पर काम होगा।
शंकर गौरा ने कहा युवा पीढ़ी और जेन-जी को ध्यान में रखते हुए बजट में स्किलिंग पर विशेष फोकस किया गया है। एवीजीसी सेक्टर एनीमेशन, वीएफएक्स, गेमिंग और म कॉमिक्स में नई संभावनाएं खोली गई हैं। देशभर के 15 हजार स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटिव लैब्स स्थापित होंगी, जिससे फ्रीलांसिंग, स्टार्टअप और ग्लोबल कंपनियों के लिए घर बैठे काम के अवसर मिलेंगे। राजस्थान में लागू एवीजीसी पॉलिसी को भी उन्होंने युवाओं के लिए मील का पत्थर बताया।
उन्होंने कहा जीरो बैलेंस अकाउंट से आम आदमी को सिस्टम से जोड़ा: महिलाओं, किसानों और मध्यम व गरीब वर्ग के लिए राहतों का जिक्र करते हुए शंकर गौरा ने बताया कि मोटर एक्सीडेंट क्लेम पर इंश्योरेंस टैक्स हटाया गया है। विदेश यात्रा पर टीसीएस को 20 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत कर दिया गया है। बैंकिंग सुधारों के तहत जीरो बैलेंस अकाउंट से आम आदमी को सिस्टम से जोड़ा गया है और नई बैंकिंग कमेटी सिस्टम को और मजबूत करेगी। शहरी विकास के लिए नगर पालिकाओं व निगमों को म्यूनिसिपल बॉन्ड जारी करने को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा केंद्र एवं राजस्थान में डबल इंजन की सरकार है युवाओं को 1 लाख भर्ती राजस्थान सरकार ने दी है पिछली सरकार में 19 पेपर लीक हुए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौता किया है जो देश और विशेष कर हमारे राजस्थान के लिए प्रगति के नए द्वार खोलने वाला है अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर टैरिफ 50% से घटकर 18% कर दिया है जिससे हमारे निर्यातको को बड़ी राहत मिलेगी। इस ऐतिहासिक कदम से प्रदेश के ज्वेलरी, हैंडीक्राफ्ट, गारमेंट और स्टोन इंडस्ट्रीज के लिए वैश्विक बाजार के द्वार खुलेंगे जिससे निर्यात में अभूतपूर्ण वृद्धि होगी
लक्ष्मी रेला ने कहा यह बजट विकसित भारत 2047 की दिशा में विकास,विश्वास और भविष्य की नींव को मजबूत करने वाला है यह देश के हर वर्ग के सशक्तिकरण और समग्र विकास का मजबूत आधार प्रस्तुत करता है। इस बजट से सिस्टम में सुधार होगा जो उद्योगो के विस्तार निवेश आकर्षण तथा वैल्यू चैन मजबूती को गति देगा। इस बजट से भारत की अर्थव्यवस्था में स्थिरता आएगी एवं घरेलू निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा यह बजट देश को आत्मनिर्भर सशक्त और वैश्विक नेतृत्व करता बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है लोक लुभावनी घोषणाओं के स्थान पर राष्ट्र निर्माण की मूल भावनाओं को महत्व दिया है इसमें आधारभूत ढांचे के सशक्तिकरण रोजगार सृजन ग्रामीण समृद्धि को एक एक समग्र दृष्टिकोण के साथ जोड़ा गया।
जिला मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल ने बताया इस अवसर पर जिला महामंत्री विपिन जैन, प्रदेश प्रवक्ता रवि पालीवाल,जिला उपाध्यक्ष शिव शर्मा, नगर अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राजपूत,मंजू लता जाटव, ममता सैनी, सरोज मीणा, मंजू साहू, रिकी पोंटिंग, श्याम बडोली, मुरारी धोकरिया, राजेंद्र छीपा, नवीन शर्मा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।