

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
सुमेरपुर। कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के ओपीडी में मौजूद डॉक्टर ने भाकियू के प्रांतीय सचिव को बगैर उपचार किये डपटकर भगा दिया। भाकियू नेता ने मामले की शिकायत मुख्य चिकित्साधिकारी से करते हुए डॉक्टर को हटाने की मांग की है।
भाकियू नेता सुरेश शुक्ला ने सीएमओ को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि बुधवार को वह कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराने गए थे ओपीडी में मौजूद चिकित्सक ने बगैर उपचार किये अभद्रता करते हुए अस्पताल से भगा दिया। किसान नेता का आरोप है कि उनका पूर्व में यहां उपचार होता रहा है और दवाई भी उपलब्ध होती रही हैं इसके बाद उनका उपचार नहीं किया गया और उनके साथ डॉक्टर ने अभद्र व्यवहार किया। पीडित किसान नेता ने सीएमओ से डॉक्टर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से हटाने की मांग की है।