
ब्रेकिंग न्यूज़…..बस्ती/यूपी
मैरेज हाल पर फा**यरिंग के आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज!
– लुम्बनी दुद्धी मार्ग पर बेइली गांव के पास मंगलवार रात पैसे के विवाद में हुआ था फा**यरिंग
– सोमवार शाम को बस्ती में भी हुआ था विवाद
बहादुरपुर, बस्ती। लुम्बनी दुद्धी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के बेइली में स्थित एक मैरेज हाल पर फा***यरिंग के मामले में पुलिस ने तीन नामजद व पांच छः अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस को दिये गये तहरीर में शिखर सिंह निवासी बेइली थाना कलवारी ने लिखा है कि मंगलवार रात लगभग आठ बजे वे गांव के मैरेज हाल के सामने एक दुकान पर अपने दोस्तो के साथ खाने के लिए गये। वहां पहले से नवनीत, विनीत तथा जुबेर मौजूद थे। उसे देखकर विनीत ने किसी के पास फोन किया। थोड़ी देर में दो गाड़ियो पर पांच छः अज्ञात लोग आ गये। गाड़ी रूकते ही वहां बैठे तीनो व अन्य सभी हम लोगो पर अवैध तमचे से फा**यरिंग करते हुए हमला कर दिये। बगल खड़े एक लड़के ने धक्का दे दिया जिससे वे बच गये छ**र्रा पैर में लगते हुए निकल गया।
वहां मौजूद लोग गुहार लगाते हुए दौड़े तो आरोपी अपने गाड़ियो के साथ भाग गये। आरोपी नवनीत, विनीत व जुवैर सोमवार शाम को बस्ती में एक प्रतिष्ठित पूजन भंडार के सामने मिल गये थे। वहां भी आरोपी उसे गा**ली देते हुए मारे पीटे थे तथा जान से मा**रने की धमकी दिये थे। आरोपियों पर ईंटरलाकिंग के ईंट का पैसा बाकी था। उनके द्वारा आरोपियों से बार बार पैसा मांगा जा रहा था। इसी से आरोपी रंजिश रखते थे।
थानाध्यक्ष गजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है। जांच एसएसआई पंकज कुमार पाण्डेय द्वारा किया जा रहा है।
रिपोर्टर
संतोष कुमार
अखंड भारत न्यूज बस्ती


