A2Z सभी खबर सभी जिले की

निःशुल्क प्रतिभा खोज परीक्षा 1 मार्च को

राज फाऊंडेशन ट्रस्ट और आरसीआई शिक्षा ग्रुप द्वारा होगी आयोजित

बानसूर में राज फाऊंडेशन ट्रस्ट और आरसीआई शिक्षा ग्रुप द्वारा निःशुल्क प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन 1 मार्च 2026 को किया जाएगा। इस परीक्षा में कक्षा छठी, सातवीं, नवीं और ग्यारहवीं के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।

इस परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी तैयारी जांचने का अवसर प्रदान करना है। परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को ₹11000, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को ₹5100 और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को ₹3100 नगद इनाम के साथ-साथ प्रशस्ति पत्र, बैग, दीवार घड़ी और अन्य इनाम भी दिए जाएंगे।

परीक्षा के लिए पंजीकरण निःशुल्क है। विद्यार्थी 7733 855 881 मोबाइल नंबर पर हेलो लिखकर व्हाट्सएप कर सकते हैं या 1 मार्च को प्रातः 9:30 बजे बानसूर के आरसीआई शिक्षा ग्रुप के प्रांगण में पहुंचकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

कक्षा छठी, सातवीं और नवीं के लिए गणित, अंग्रेजी और विज्ञान विषय होंगे, जबकि कक्षा 11वीं के लिए ऑप्शनल सब्जेक्ट होंगे। टॉप 10 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 21 मार्च को सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!