A2Z सभी खबर सभी जिले की

राज्य कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने की मांग

राजस्थान सेवानिवृत कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष पं. बृजमोहन शर्मा ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को पत्र लिखकर सेवानिवृत कार्मिकों व राज्य कर्मचारियों समेत संविदाकर्मियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया है।

आयुर्वेद विभाग से सेवानिवृत्त हुए नर्सिंग कर्मियों का पेंशन सेवा रिकॉर्ड पेंशन विभाग को नहीं भेजा गया है, जिससे उन्हें पेंशन और अन्य परिलाभ नहीं मिल रहे हैं। शर्मा ने फरवरी 2025 में सेवानिवृत्त हुए रामप्रसाद यादव, अप्रैल 2025 में सुमेर सिंह, मई 2025 में हाकम अली व सुबेसिंह यादव एवं अगस्त 2025 में सावल राम के उदाहरण देकर बताया कि पेंशन नहीं मिलने से उन्हें कई अभाव अभियोग से जूझना पड़ रहा है।

बानसूर तहसील में ग्राम पंचायत चुला के पटवारी घनश्याम शर्मा विगत 25 वर्षों से दस्तावेजों के फिक्सेशन के अभाव में न्यूनतम 13 हजार रुपये वेतन पर काम कर रहे हैं। शर्मा ने बताया कि उनका वेतन नहीं बढ़ने से परिवार का भरण पोषण अत्यंत कठिन हो गया है।

चिकित्सा विभाग में कार्यरत संविदाकर्मियों को निरंतर प्रताड़ित एवं उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। शर्मा ने बताया कि विभाग में सरेआम भ्रष्टाचार हो रहा है और कानूनों व नियमों की धज्जियां निदेशक के संरक्षण में उड़ाई जा रही हैं।

Related Articles

शर्मा ने पत्र में निम्नलिखित मांगें की हैं –

– आयुर्वेद विभाग के सेवानिवृत्त नर्सिंग कर्मियों की पेंशन और अन्य परिलाभ दीपावली पर्व से पूर्व दिलाए जाएं।

– पटवारी घनश्याम शर्मा की वेतन वृद्धि की जाए।

– संविदाकर्मियों को दीपावली पर्व से पूर्व 10 प्रतिशत वेतन वृद्धि व एरियर दिया जाए।

– चिकित्सा विभाग में भ्रष्टाचार के दोषियों के विरुद्ध निलम्बन की कार्यवाही की जाए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!