A2Z सभी खबर सभी जिले की

अग्रवाल समाज बानसूर ने धूमधाम से मनाई श्री अग्रसेन महाराज की जयंती

बानसूर में अग्रवाल समाज ने श्री अग्रसेन महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर प्रातः 9:00 बजे अग्रसेन भवन में झंडा रोहण से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद महाराजा अग्रसेन एवं कुलदेवी लक्ष्मी माता की पूजा अर्चना विधि विधान से की गई।

दोपहर बाद गाजे बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गो से निकाली गई। कस्बे वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

 

Related Articles

शोभा यात्रा के बाद सांस्कृतिक संध्या व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें अग्रवाल समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज अध्यक्ष बृजमोहन ऐरन, जयंती संयोजक अनिल पंसारी, अनिल सिंघल, सिद्धार्थ गोयल, पुष्कर दत्त गोयल सहित समस्त कार्यकारिणी व सैकड़ों नागरिक मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!