
गढ़वा से
गढ़वा पुलिस ने बुधवार की सुबह जाटा पुल के पास से एक व्यक्ति की शव बरामद किया है। मृतक की पहचान कोडरमा जिले के मरकंछा थाना क्षेत्र के बवन्डी गांव निवासी भगवान राय के पुत्र मनोहर राय, 50 वर्ष के रूप में किया गया है।
फ़ाइल फ़ोटो : मनोहर राय

घटना के संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि मृतक मनोहर राय गढ़वा पुलिस में कुक का काम करता थे। मंगलवार की रात्रि अपना कुक का काम करके 11:00 से गायब थे। उन्होंने बताया कि पुलिस घटनास्थल से मृतक को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया गया की मृतक मनोहर राय 2008 से गढ़वा जिले में कार्यरत थे।
पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों द्वारा मृतक कुक को शोक सलामी एवं विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।
