

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। नये साल की पहली शाम बिंवार क्षेत्र में जमकर शराब छलकी, जिसके चलते तीन लोगों ने शराब की बोतल मारकर एक व्यक्ति को घायल कर दिया पीडित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिंवार थाना क्षेत्र के निवादा निवासी शैलेन्द्र सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि,नये साल की शाम वह गांव के ऋतिक चौरसिया की दूकान पर सामान लेने गया था तभी गांव के प्रदीप उर्फ़ महाकाल, बिंवार निवासी मानवेन्द्र उर्फ़ मानू, छानी निवासी कृष्णा व्यास आकर गाली गलौज करने लगे। पीडित ने बताया कि जब उसने गाली गलौज से मना किया तो सभी लोगों ने मारपीट शुरू कर दी और शराब की बोतल उसके सर पर मारकर घायल कर दिया इतना ही नहीं उक्त लोगों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।